9051 Roorkee Incorporate, INDIA
Email Us
ashwanik616@gmail.com
MG Motor India की अगली बड़ी पेशकश – आ रही है नई Majestor SUV, जानिए सब कुछ JSW MG Motor India ने
हाल ही में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें –M9 MPV और Cyberster EV –भारत में लॉन्च की हैं। ये दोनों गाड़ियां ब्रांड के प्रीमियम Select डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बिकेंगी। अब कंपनी अपनी SUV लाइनअप को और भी दमदार बनाने जा रही है। अगली बड़ी लॉन्च होगी – MG Majestor।
इसका फुल साइज SUV इंडिया में पहली बार BHARAT MOBILITY EXPO में आने वाली है।
उस समय कंपनी ने ऐलान किया था कि Majestor मई महीने में लॉन्च होगी, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है और यह अब त्योहारी सीजन के आसपास बाजार में दस्तक दे सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी त्योहारी खरीदारी के मौके को भुनाने की तैयारी में है।
किससे होगा मुकाबला?
MG Majestor सीधा मुकाबला करेगी इन दिग्गजों से:
1 - Volkswagen Tiguan R-Line
2 - Jeep Meridian
3 - Toyota Fortuner
4 - Skoda Kodiaq
Gloster का प्रीमियम वर्जन है Majestor
दरअसल, Majestor SUV, MG की मौजूदा Gloster का ही फेसलिफ्टेड वर्जन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी दोनों मॉडल्स – Gloster और Majestor – को एक साथ बेचेगी। Majestor को ब्रांड की ज्यादा प्रीमियम 3-रो SUV के तौर पर पेश किया जाएगा।
दमदार एक्सटीरियर डिज़ाइन
इसका बेहतरीन लुक और डिज़ाइन इंटरनेशनल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली Maxus D90 SUV से इंस्पायर की है। इसमें Majestor का एक्सटीरियर काफी नया और जोरदार है।
बड़ा और ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला फ्रंट ग्रिल पतले LED DRLs
वर्टिकल हेडलाइट्स ब्लैक हाउसिंग में
मस्कुलर बंपर और भारी व्हील आर्च क्लैडिंग
नई अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ डुअल एग्जॉस्ट टिप्स इसे प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं। Tailgate पर बड़े अक्षरों में Majestor लिखा है जो इसकी अलग पहचान बनाता है।
इंटीरियर में क्या मिलेगा?
हालांकि कंपनी ने इंटीरियर्स का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें मिलेगा:
12.3-इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नया डैशबोर्ड लेआउट और सभी आधुनिक फीचर्स
इंजन और पावर
कब होगी लॉन्च?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, MG Majestor की लॉन्चिंग त्योहारी सीजन (दशहरा-दीवाली) के आसपास होगी। SUV सेगमेंट में यह Fortuner को सीधी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV का इंतज़ार कर रहे हैं, तो MG Majestor हो सकती है आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस!
डिस्क्लेमर:
यह लेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्ट्स, ऑटो एक्सपो में दी गई जानकारी और मीडिया सूत्रों पर आधारित है। MG Motor India द्वारा Majestor SUV की सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वास्तविक विवरण कंपनी की ओर से लॉन्च के समय अलग हो सकते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी खरीद निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से पुष्टि कर लें।
Posted : Jul 31, 2025